CTET का फार्म भरने के लिए सम्पर्क करें तेजस्विनी कम्प्यूटर्स ऑनलाइन

 नमस्कार दोस्तों आपका स्वागत है एक बार फिर से हमारे इस ब्लॉग पर इस पोस्ट में हम बात करने वाले हैं अभी हाल ही में जारी हुए सीटेट के नोटिफिकेशन के बारे में चलिए विस्तार से जानते हैं आखिर सीटेट की परीक्षा हमें क्यों देनी चाहिए और यह क्यों आवश्यक है टीचर्स बनने के लिए या शिक्षक बनने के लिए?

आवेदन प्रारंभ होने की तिथि 3 नवंबर 2023

आवेदन की अंतिम तिथि 23 नवंबर 2023 है।

बिंदुवार समझने के लिए यह मेनू

  1. सीटेट क्या है?
  2. सीटेट की परीक्षा के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?
  3. सीटेट की परीक्षा हमें क्यों देनी चाहिए?
  4. सीटेट आवेदन फॉर्म कैसे भरें?
  5. सीटेट की परीक्षा के लिए आवश्यक दस्तावेज?
  6. सीटेट की परीक्षा देने के बाद क्या करें?
  7. उद्देश्य!

Ctet ka form kaise bhare
Image by khilawan


सबसे पहले हमारा प्रश्न यह है कि 

1. सीटेट क्या है?

सीटेट की परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है और यह परीक्षा Central government के द्वारा ली जाती है।

सीटेट का फुल फॉर्म होता है सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट अर्थात केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा इस पेपर को मुख्य रूप से केंद्रीय विद्यालय में नौकरी के लिए उत्तीर्ण होने की योग्यता मांगा जाता है।

इसका मतलब यह नहीं है कि आप केवल केंद्रीय विद्यालय के लिए ही पात्र रहे आप राज्य सरकार के द्वारा खुलने वाली शिक्षक भर्ती के लिए भी पात्र रहेंगे।

इस परीक्षा को पास करने के बाद आप अपने हिसाब से चुने गए विकल्प के हिसाब से कक्षा पहली से लेकर पांचवी और कक्षा छठवीं से लेकर आठवीं तक के शिक्षक के लिए पात्र हो जाते हैं।

इसके फॉर्म को भरते समय आपको दो ऑप्शन मिलेंगे एक कक्षा पहले से लेकर पांचवी के लिए और दूसरा छठवीं से लेकर आठवीं के लिए इसमें से आप क्या भरते हैं यहां आपकी मर्जी है।

2. सीटेट की परीक्षा के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?

यदि आप सीटेट की परीक्षा देना चाहते हैं तो इसके लिए क्या-क्या योग्यता होनी चाहिए इसके बारे में हम बात करें, तो सबसे पहले हमारे पास D.Ed या B.Ed का सर्टिफिकेट होना चाहिए या फिर आप कर रहे हो इसका प्रमाण आपके पास होना चाहिए तब आप इसके लिए योग्य हैं इस परीक्षा को आप दिला सकते हैं।

यदि आपके पास 2 वर्ष का पाठ्यक्रम वाला एजुकेशन से जुड़ा हुआ कोई और कोर्स है जो कि शिक्षक पात्रता के लिए मांगा जाता है तो भी यह परीक्षा आप दिला सकते हैं।

यदि आप केवल एक्सपीरियंस के लिए इसे दिलाना चाहते हैं तो भी आप इसे दिला सकते हैं बस आपको फॉर्म भरते समय अपीयरिंग को सेलेक्ट करना है और फॉर्म भर देना है यदि आप पास हो जाते हैं तो भी आप इसके लिए योग्य नहीं होंगे क्योंकि आपके पास 2 वर्षीय डिप्लोमा या डिग्री का certificate नहीं होगा तो आप इसे एक्सपीरियंस के तौर पर ले सकते हैं।

3. सीटेट की परीक्षा हमें क्यों देनी चाहिए?

यदि आप एजुकेशन फील्ड में जाना चाहते हैं और आप एजुकेशन फील्ड को लेकर सीरियस हैं तो आपको इसकी परीक्षा जरूर देनी चाहिए क्योंकि इस परीक्षा को देने के बाद ही आप सेंट्रल लेवल पर कहें या फिर कहीं स्टेट लेवल पर जो भी परीक्षाएं होंगी टीचर को यह एग्जाम दिलाना ही पड़ेगा बिना इसके आप शिक्षक भर्ती में होने वाली परीक्षा के लिए पात्र नहीं होंगे यह एक पात्रता परीक्षा है जो कि आपकी पात्रता को सुनिश्चित करती है।

4. सीटेट के लिए आवेदन फॉर्म कैसे भरें?

सीटेट का फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले तो आपको उसके लिंक के माध्यम से उसके वेबसाइट में जाना है वेबसाइट में जाने के बाद उसके लिए आपको आईडी क्रिएट करनी है आईडी क्रिएट करने के बाद ही आप उसमें फॉर्म भर सकते हैं।

उसके बाद लॉगिन करना है और जो जो जानकारी आपको मांगी गई है उसमें फील कर देना है और अंत में सबमिट कर देने के बाद में आपको पेमेंट भी कर देना है जब आप पेमेंट करते हैं तब आपका फॉर्म सक्सेसफुली सबमिट माना जाता है।

5. सीटेट की परीक्षा के लिए आवश्यक दस्तावेज?

● फोटो और साइन

● आईडी कार्ड के तौर पर आधार कार्ड या फिर ड्राइविंग लाइसेंस वोटर आईडी इनमें से कोई एक अपने पास रखें।

● 10वीं या 12वीं का मार्कशीट नाम और जन्म तिथि देखने के लिए।

● D.Ed या B.Ed का मार्कशीट यदि आपने किया हुआ है तब यदि आप कर रहे हैं तो आप अपीयरिंग में फॉर्म भरेंगे।

● यदि आपने डेड या बेड नहीं किया है तो आपके पास दो वर्षीय education डिप्लोमा या डिग्री कोर्स का सर्टिफिकेट होना चाहिए।

● इसके अलावा मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी आपके पास होना चाहिए।

● पेमेंट करने के लिए आपके पास क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड होना चाहिए इसके अलावा आप यूपीआई से भी पेमेंट कर सकते हैं।

6. सीटेट की परीक्षा देने के बाद क्या करें?

सीटेट की परीक्षा देने के बाद आप सबसे पहले तो इसके रिजल्ट की प्रतीक्षा करें रिजल्ट आ जाने के बाद में यदि आप पास हो जाते हैं तो आपको करना क्या है जो भी शिक्षक के भारती के लिए फॉर्म खुलेगा उसमें आप अप्लाई करेंगे और उसके परीक्षा के लिए आप योग्य हैं तो परीक्षा दिलाएंगे यदि आपने सीटेट की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है तो जाहिर सी बात है आप योग्य होंगे तो आप के लिए एक opportunity यह होगी कि आप शिक्षक के लिए पात्र होंगे बस इस परीक्षा को देने का यही एक कारण है कि यह आपकी योग्यता को सुनिश्चित करता है सेंट्रल लेवल पर याद रखिए सेंट्रल लेवल के जॉब के लिए भी आप एलिजिबल हो जाते हैं।

भारत में कहीं भी नौकरियां निकले उसमें आप फॉर्म भर सकते हैं। कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक की शिक्षक भर्ती के लिए।

7. सीटेट की परीक्षा का उद्देश्य क्या है?

सीटेट की परीक्षा देने का या लेने का मुख्य उद्देश्य यही है कि एक अच्छा शिक्षक एक अच्छे नागरिक को बना सकता है और यह आज के कंपटीशन को खत्म करने के लिए और सही योग्य व्यक्ति को नौकरी मिले उसके लिए ली जाने वाली परीक्षा है।

इसके अलावा भी यदि आपके मन में कोई और प्रश्न हो तो आप हमें कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं हम रिप्लाई करने की पूरी कोशिश करेंगे धन्यवाद पूरा पढ़ने के लिए और बने रहे हमारे साथ थैंक यू वेरी मच। 😊🙏

तेजस्विनी कम्प्यूटर्स खिलावन पटेल

Comments